
गाँधी मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
दर्शकों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है.
कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा तथा भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वारों के लिए अलग-अलग व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसके तहत गेट नम्बर 1 से मुख्य अथितिगण,गेट नंबर-4 से वीआईपी, गेट नंबर-12 से वीवीआईपी एवं मीडिया प्रतिनिधि तथा गेट नंबर-13 से दशहरा कमेटी के सदस्यों का प्रवेश होगा। अन्य निर्धारित प्रवेश द्वारों से आमजन गांधी मैदान में प्रवेश कर सकेंगे। महिलाओं की सुविधा के लिए मैदान के अंदर 2 महिला दीर्घा की व्यवस्था की गई है।
जिला प्रशासन ने सभी दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे शाम 4 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लें.
कार्यक्रम के दौरान किसी अफवाह पर ध्यान न दें. गाँधी मैदान में प्रवेश एवं निकास के समय धैर्य पूर्वक अपनी बारी का इंतजार करें एवं तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश का पालन करें
आवश्यकता पड़ने पर जिला नियंत्रण कक्ष के निम्नलिखित नंबर पर संपर्क किया जा सकता है..
जिला नियंत्रण कक्ष... 2219810/2219234
पुलिस नियंत्रण कक्ष.. 9031825979 एवं डायल 112
साथ ही गाँधी मैदान में बनाये गये हेल्प डेस्क से भी जरुरी मदद ली जा सकती है.
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna Police
Patna, Bihar | Oct 20, 2026