आज दिनांक 22.10.2026 को उप विकास आयुक्त, रोहतास सुश्री आकांक्षा आनंद द्वारा सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के अंतर्गत पूर्व से अवस्थित विद्यालयों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मती कार्यों का निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में उन्होंने प्रखंड तिलौथू स्थित प्राथमिक विद्यालय नयागांव चितौली में फर्श मरम्मती एवं रंग-रोगन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की।
उप विकास आयुक्त ने अभियान के अंतर्गत चयनित अन्य योजनाओं का भी निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#KayakalpAbhiyan
#rohtasdistrict
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 22, 2026