जल संकट से जूझ रहा घुटरा पारा | SA News Chhattisgarh
जशपुर | 02-06-2026: पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत तमता के घुटरा पारा में जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी टंकी पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव में पाइपलाइन और नल कनेक्शन लगाए जाने के बावजूद आज तक घरों तक पानी नहीं पहुंचा।
गर्मी के मौसम में जल संकट और गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरी व्यवस्था होने के बाद भी पानी नहीं मिलने से उन्हें दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। जलस्तर नीचे जाने से समस्या और बढ़ गई है। वहीं विभाग ने तकनीकी और भूमि संबंधी दिक्कतों को कारण बताते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया है।
#SANewsChhattisgarh #SANewsChannel #Chhattisgarh #SANewsCG #JalJeevanMission #WaterCrisis #PaniSamasya #Patthalgaon #JashpurNews #RuralDevelopment #VillageNews #CGNews