अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में, राहुल गांधी करेंगे परिवार से मुलाकात!
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। अंकिता के माता-पिता अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनसे मिलने इंडिया गेट जा रहे हैं।
परिवार की मांगों और मामले से जुड़े सवालों ने एक बार फिर इस संवेदनशील मामले को सुर्खियों में ला दिया है। अब सबकी नजरें इस मुलाकात और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।
आपकी राय में, अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? कमेंट में बताएं।
#AnkitaBhandari #RahulGandhi #IndiaGate #UttarakhandNews #JusticeForAnkita Congress HindiNews