
खान सर कोचिंग हमला: '12 हजार छात्रों' वाले पोस्टर से कैसे मचा बवाल? 5 प्वाइंट में समझिए मामला
1. कोचिंग हब में आमने-सामने दो बड़े संस्थान
पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित कोचिंग हब में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच छात्रों को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा बताई जाती है।
2. पोस्टर से शुरू हुआ विवाद
चर्चा है कि खान ग्लोबल स्टडीज का एक प्रचार पोस्टर ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड पर लगा दिया गया था, जिसमें 12 हजार छात्रों की सफलता का दावा किया गया था। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ।
3. रात में पथराव और तोड़फोड़
मंगलवार रात खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
4. CCTV में दिखे संदिग्ध
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में 15 से 20 लोग पथराव करते दिखाई दिए हैं। हालांकि अब तक फायरिंग के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।
5. छात्रों का प्रदर्शन, तीन गिरफ्तार
घटना के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
6.लोगों की मांग है इस मामलें में पूरी पारदर्शिता से जांच हो ओर दोषियों के ऊपर पटना पुलिस कार्यवाई करें।