राम मंदिर के चढ़ावे की राशि में करोड़ों की कथित चोरी की जांच सोमवार से शुरू हुई। एसआईटी जांच के दायरे में वे लोग है जिन पर चढ़ाचा राशि गायब करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप लगे हैं। आरोप मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के चहेतों पर भी लग रहे हैं, जिनकी माली हालत अचानक कई गुना बढ़ गई है।यह सब एसआईटी की जांच के दायरे में होगा। वहीं, जिम्मेदार पदाधिकारियों से गहराई से पूछताछ हो सकती है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद ने पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है।
#ShriRamMandir #Ayodhya