जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन में लगातार पर्यटन स्थलों को मिल रही नई उड़ान
लगातार विकास कार्यों में कीर्तिमान स्थापित करने में देश विदेश में ख्याति प्राप्त कर रहा है चित्रकूट
सीतापुर स्थित पोद्दार इंटर कालेज से जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय तक लागत लगभग 16.50 लाख रुपए से हॉर्टिकल्चर थीम आधारित वॉल पेन्टिंग का कार्य का कार्यदायी संस्था चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, चित्रकूट के मार्गदर्शन में काराया जा रहा है। युवा जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के मार्ग दर्शन से चित्रकूट जिले में सुन्दर एवं आकर्षक हॉर्टिकल्चर पेन्टिंग का कार्य लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।