Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
लखनऊ
Crimenews

विश्वविद्यालय ने बढ़ाई प्रवेश प्रक्रिया की तिथि अब 7 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन शाहजहाँपुर। विद्यार्थियों को राहत प्रदान करते हुए स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण एवं महाविद्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की तिथि में विस्तार किया गया है।विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार अब अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर 200 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ 7 अगस्त 2026 तक स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन आवेदन के उपरांत आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित महाविद्यालय में 8 अगस्त 2026 तक जमा की जा सकेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विश्वविद्यालय में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा किसी भी पात्र अभ्यर्थी को अवसर से वंचित न रहने देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। तिथि विस्तार से उन विद्यार्थियों को विशेष राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर सके थे। विश्वविद्यालय ने समस्त संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों तथा संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों से निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा इच्छुक विद्यार्थियों को संशोधित तिथियों की जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना ससमय समर्थ पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन पूर्ण करें तथा निर्धारित समयावधि में आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

MORE NEWS

शाहजहांपुर -गौतम मौर्य हत्याकांड में नया खुलासा, एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने दी जानकारी। पूर्व प्रेमिका का भाई अश्वनी गिरफ्तार, अश्वनी और उसकी बहन के उकसाने पर समीर ने गौतम मौर्य की हत्या की थी।

शाहजहांपुर -गौतम मौर्य हत्याकांड में नया खुलासा, एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने दी जानकारी। पूर्व प्रेमिका का भाई अश्वनी गिरफ्तार, अश्वनी और उसकी बहन के उकसाने पर समीर ने गौतम मौर्य की हत्या की थी।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 5, 2026

गौतम मौर्य हत्याकांड : बहन का रिश्ता टूटा तो रची हत्या की साजिश, समीर को उकसाने वाला अश्वनी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। कांट के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड की जांच में बुधवार को नया मोड़ सामने आया। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में 19 वर्षीय अश्वनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विवेचना में सामने आए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर अश्वनी की भूमिका सामने आई। उस पर मुख्य आरोपी समीर को गौतम की हत्या के लिए उकसाने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अश्वनी ने बताया कि गौतम और समीर समेत कुछ युवक उसकी बहन से बातचीत करते थे और उस पर दूसरे लोगों से बात नहीं करने का दबाव बनाते थे। अश्वनी का दावा है कि उसकी बहन का रिश्ता तय होने के बाद गौतम और समीर ने मिलकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद उसने दोनों को एक-दूसरे के जरिए निपटाने की योजना बनाई और समीर से गौतम को मारने की बात कही।पुलिस के अनुसार अश्वनी काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था। 31 जुलाई की सुबह समीर ने फोन कर गौतम को मारने की बात कही थी। अगले दिन गौतम की हत्या की जानकारी मिलने की बात अश्वनी ने पुलिस को बताई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, इसके बाद जेल भेजने की कार्रवाई होगी। अब तक मामले में कुल पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से चार को जेल भेजा जा चुका है।

गौतम मौर्य हत्याकांड : बहन का रिश्ता टूटा तो रची हत्या की साजिश, समीर को उकसाने वाला अश्वनी गिरफ्तार शाहजहांपुर। कांट के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड की जांच में बुधवार को नया मोड़ सामने आया। पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में 19 वर्षीय अश्वनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विवेचना में सामने आए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर अश्वनी की भूमिका सामने आई। उस पर मुख्य आरोपी समीर को गौतम की हत्या के लिए उकसाने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अश्वनी ने बताया कि गौतम और समीर समेत कुछ युवक उसकी बहन से बातचीत करते थे और उस पर दूसरे लोगों से बात नहीं करने का दबाव बनाते थे। अश्वनी का दावा है कि उसकी बहन का रिश्ता तय होने के बाद गौतम और समीर ने मिलकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद उसने दोनों को एक-दूसरे के जरिए निपटाने की योजना बनाई और समीर से गौतम को मारने की बात कही।पुलिस के अनुसार अश्वनी काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया था। 31 जुलाई की सुबह समीर ने फोन कर गौतम को मारने की बात कही थी। अगले दिन गौतम की हत्या की जानकारी मिलने की बात अश्वनी ने पुलिस को बताई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, इसके बाद जेल भेजने की कार्रवाई होगी। अब तक मामले में कुल पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से चार को जेल भेजा जा चुका है।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 5, 2026

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 5, 2026