
#सफलता_की_कहानी
➡️ नियमित फॉलोअप, सही दवा और संतुलित आहार से बढ़ा कु.डॉली का हीमोग्लोबिन
सिकल सेल रोग से पीड़ित ग्राम कमठा विकासखंड चिचोली निवासी कु.डॉली अश्वारे 10 वर्ष का मई-2026 में हीमोग्लोबिन केवल 7 ग्राम/डीएल पाया गया था, उसके बाद कु.डॉली को नियमित दवाएं उपलब्ध कराई गई। वहीं संतुलित पौष्टिक आहार के बारे में लगातार परामर्श दिया गया। इस बीच सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रूचिका चौकीकर, एएनएम मीना कोसारे एवं स्वास्थ्य टीम द्वारा डॉली की निगरानी की गई। नियमित रूप से समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा फॉलोअप किया गया।
माह जून में पुनः जांच के लिए बुलाने पर कुमारी डॉली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। जांच में उनका हीमोग्लोबिन बढ़कर 8.2 ग्राम/डीएल पाया गया। यह उदाहरण दर्शाता है कि सिकल सेल रोगियों में केवल रक्त चढ़ाना ही एकमात्र समाधान नहीं है। नियमित दवा सेवन, संतुलित आहार, समय पर जांच एवं सतत फॉलोअप से भी हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार लाया जा सकता है और रोगी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिनव शुक्ला द्वारा भी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान क्षेत्र में सिकल सेल रोगियों की पहचान की जा रही है। यह सफलता स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी, रोगी की जागरूकता तथा उपचार के प्रति अनुशासन का सकारात्मक परिणाम है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#SuccessStory
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul