
दनुवा घाटी सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, विधायक प्रदीप प्रसाद ने जताया गहरा शोक अस्पताल पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात।
बगोदर विधायक नागेंद्र महतो व कोडरमा सांसद व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी के प्रतिनिधि भुनेश्वर पटेल भी रहे मौजूद, शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस ।
हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित दनुवा घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना पर हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद जी ने गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया ।
घटना की सूचना मिलते ही विधायक प्रदीप प्रसाद जी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत लोगों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान बगोदर के माननीय विधायक नागेंद्र महतो जी भी मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर इस अपूरणीय क्षति पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधायक प्रदीप प्रसाद जी ने कहा कि दनुवा घाटी में हुआ यह भीषण सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। सात लोगों की असमय मृत्यु ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही, दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होकर सच्ची जनसेवा और मानवीय संवेदना का परिचय विधायक प्रदीप प्रसाद ने दिया ।