गिरिडीह। झंडा मैदान में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने मारपीट में घायल छात्र मंटू मुर्मू से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय और शर्मनाक बताया।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों को लाठी-डंडों के जरिए दबाने का प्रयास लोकतंत्र पर हमला है। मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर आवाज उठाई जाएगी और इस तरह की कार्रवाई का राजनीतिक स्तर पर विरोध किया जाएगा।
#giridih #Avbp #studentprotest #jharlhand #studentprotɇst #studentprotestbangladesh