
गिरिडीह। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत), गिरिडीह की ओर से युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का शुभारंभ किया गया है। इसके प्रथम चरण में विकसित भारत क्विज का आयोजन किया जा रहा है।
माय भारत केंद्र के एपीए नैयर प्रवेज ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में क्विज में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ऑनलाइन क्विज 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। युवा अपनी पसंद की विभिन्न भाषाओं में व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन क्विज में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा, विचार और नेतृत्व क्षमता को पहचानना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। क्विज में चयनित प्रतिभागियों को अगले चरण में 500 शब्दों के विकसित भारत निबंध चैलेंज में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ेगी।
जिला स्तर पर चयनित शीर्ष दो प्रतिभागियों को राज्य स्तर की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को विशेषज्ञों, केंद्रीय सचिवों और केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में प्रस्तावित है। कुछ चयनित प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के समक्ष भी विचार रखने का अवसर मिल सकता है।
#VBYLD2027 #ViksitBharat #ViksitBharatQuiz #MYBharat #YouthForNation #YouthLeadership #YouthEmpowerment #Giridih #Jharkhand #NationalYouth #IndiaYouth #YoungLeaders