युवा चेतना के सुप्रीमो Rohit Kumar Singh ने एक पॉडकास्ट के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वह खुद को सनातनी मानते हैं तो मथुरा चलें और भगवान श्रीकृष्ण की कसम खाकर मंदिर निर्माण को लेकर अपना स्पष्ट रुख सामने रखें।
रोहित सिंह ने कहा कि केवल खुद को सनातनी बताने से बात साबित नहीं होती, बल्कि आस्था और विचारों के प्रति स्पष्टता भी दिखानी चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव को मथुरा चलने की खुली चुनौती देते हुए कहा कि वहां अखिलेश यादव अगर सनातनी हैं तो चलें मथुरा और कहें की “हम क़सम कृष्ण की खाते हैं मंदिर यहीं बनायेंगे”।
पॉडकास्ट में रोहित सिंह ने अखिलेश यादव की राजनीति और सनातन से जुड़े उनके रुख पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
#Ballia #RohitkumarSingh #AkhileshYadav #mathurakrishnajanmabhoomi #sanatani