सावधान :- क्या है रिले अटैक : आज कल की गाड़ियां बिना चाबी के खुल जाती हैं, बस रिमोट पास होना चाहिए।
चोर एक मशीन से घर में रखे रिमोट का सिग्नल पकड़ लेते हैं और उसे गाड़ी तक पहुंचा देते हैं।
गाड़ी को लगता है मालिक पास में है, और गाड़ी चुपचाप खुल जाती है। यही रिले अटैक है।
आटे के डिब्बे में रखने से क्या फायदा?
आटे का डिब्बा स्टील का होता है। ढक्कन बंद करते ही रिमोट का सिग्नल बाहर नहीं निकल पाता।
चोर की मशीन को कुछ मिलता ही नहीं। गाड़ी नहीं खुलती।
बस यही गागर में सागर है - रिमोट घर में है, पर चोर के लिए गायब है।
याद रखें - डिब्बा स्टील का हो, प्लास्टिक का नहीं, और ढक्कन टाइट बंद हो। #car #antitheft #technology #remote #desi