
चार बिछड़े परिवारों को मिला दिया गया महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर आपको बता दें
1.थाना कांट* के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 01 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिक की पत्नी 02 माह से अपने मायके में रह रही है। आवेदिक की पत्नी उसकी मां व बुआ से लड़ाई झगड़ा करती है। आवेदक का कहना है कि उसकी पत्नी घर में लड़ाई झगड़ा ना करे व अन्य कोई गलत काम न करे तो वह उसे अपने साथ रखने को तैयार है।द्वितीय पक्ष अपने पति की सारी बात मानने को तैयार है।दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया
**2.थाना तिलहर* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 05 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका के दो बच्चे हैं।आवेदिका का पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। आवेदिका का पति आवेदिका के बीमार होने पर आवेदिका का सही से इलाज नहीं करता है। अगर आवेदिका का पति आवेदिका को सही से रखता है एवं आवेदिका का खर्चा पानी देता है तो आवेदिका अपने पति के साथ जाने के लिए तैयार है। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं। मैं कभी शराब नहीं पीऊंगा। मैं अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करूंगा। दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया
*3 *.थाना बंडा* ** जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 06 माह पूर्व हुई थी । आवेदिका की पत्नी 01 माह से अपने मायके में रह रही है आवेदिका का पति उसके साथ मारपीट करता था तथा बहुत बदतमीजी से पेश आता था इस बात से परेशान होकर आवेदिका ने प्रार्थना पत्र दिया था।द्वितीय पक्ष ने अपनी गलती मान ली है वह अपनी पत्नी की सारी बात मानने को तैयार है।दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया
*4. **थाना रोजा* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका ने बताया उसके तीन बच्चे हैं |मेरे पति मेरी भाभी के साथ संबंध है| मेरी भाभी के कहने पर मेरे साथ मारपीट करते हैं अगर मेरे पति सही से रहे तो ना उनके साथ जाने को तैयार हूं| द्वितीय पक्ष ने बताया मैं अपनी पत्नी के साथ कभी मारपीट नहीं करूंगा अपनी पत्नी को अच्छे से रखूंगा। और किसी औरत से संबंध नहीं रखूंगा |अपने बीवी बच्चों का खर्चा भी उठाऊंगा|दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया
*इस मौके पर म0मु0आ0 चंद्रकांताशर्मा,*
*महिला आरक्षी पिंकी,निशा मिश्रा,नेहा चौहान, शीतल चौहान, रश्मि चौधरी ,मोनिका कुमारी व आरक्षी विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।*