एसएसपी अलीगढ़ द्वारा छेरत पुलिस लाइन में की गई समीक्षा/अपराध गोष्ठी
अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा छेरत पुलिस लाइन में समस्त पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी /थाना प्रभारी/ शाखा प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अपराध गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
*एसएसपी महोदय द्वारा निम्न बिन्दुओं पर थानावार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए-*
● विवेचना निस्तारण समयबद्ध एवं अभियान चलाकर गुणदोष के आधार पर अधिक से अधिक विवेचना निस्तारण करायें । थाना स्तर पर सीएस व एफआर पेंडिग न हो, लंबित विवेचनाओं में क्षेत्राधिकारी से परामर्श कर मुकदमों का निस्तारण करें ।
● महिला सम्बन्धी अपराधों में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ।
● *गैंग पंजीकरण, गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही, एनएसए, पिट एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए ।*
● *कांवड़ यात्रा, बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी त्योहार के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।*
● गौवंश तस्करी, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ, शराब, जुआ/सट्टा की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करें । पशु चोरी, लूट, छिनैती, नकबजनी, चोरी की घटनाएं न होने पायें ।
● ईनामियां, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर अपराधियों पर कसें शिकंजा; गौकशी, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ, शराब, खनन, जुआ/सट्टा की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करें । नियमित रूप से हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया जाए ।
● शातिर व हार्डकोर अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करें । गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया । गैंग पंजीकरण व हिस्ट्रीशीट पंजीकरण का कार्य करते हुए उन पर लगातार निगरानी रखें ।
● गंभीर अपराधों में तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध गैर जमानतीय वारण्ट/ कुर्की/ पुरस्कार घोषणा की कार्यवाही करें । पुरस्कार घोषित/ गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करें ।
● ऑपरेशन दहन के तहत थानों पर माल मुकदमाती, अवैध शराब के शीघ्र निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये ।
● दो पहिया पर तीन सवारी, संदिग्धों व्यक्तियों की चेकिंग, काली/ नीली फिल्म, हूटर/सायरन, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाले वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित की जाए एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु सड़कों से अवैध अतिक्रमण को हटवाएं ।
● सभी थाना प्रभारी एवं कर्मचारी यक्ष ऐप, ई-साक्ष्य एप, आई-रेड एप पर शतप्रतिशत डाटा फीडिंग की कार्यवाही करें ।
● ग्राम अपराध रजिस्टर, अपराध रजिस्टर तथा त्योहार रजिस्टर को अपडेट रखा जाए तथा सभी अभिलेखों की प्रविष्टियाँ पूर्ण और सही तरीके से दर्ज की जाएं । शस्त्र लाइसेंस धारकों का विशेष अभियान चलाकर सत्यापन किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी लाइसेंस धारक नियमों का पालन कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए ।
● लंबित एसआर केस, अन्य महत्वपूर्ण लंबित प्रकरणों तथा जनपद में अपराध नियंत्रण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए जनसुनवाई को प्राथमिकता देने, आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
‼️ *गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री मनीष कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रवीन कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी तथा अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।*