बहराइच पुलिस का 'सुपरफास्ट' एक्शन!
कोतवाली देहात पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घर में हुई चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बंदरिया बाग कब्रिस्तान के पास से शातिर चोर 'अजीज पुत्र जहूर' को चोरी के 3 सीसीटीवी कैमरों, गैस सिलेंडर और नगदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।