
#साइबर ठगी के 30 हजार में से 6 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस
#मनियर पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने कार्रवाई कर लौटाई धनराशि
#मनियर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर निवासी हरिशंकर राजभर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 30 हजार रुपये निकाल लिए थे। शिकायत के बाद मनियर पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से 6 हजार रुपये होल्ड कराकर 21 अक्टूबर को पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने 17 नवंबर 2025 को हुई साइबर धोखाधड़ी की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल और थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण में साइबर टीम ने संबंधित बैंकिंग संस्थाओं और तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई की। इसके बाद मनी रेस्टोरेशन पोर्टल पर बीएनएसएस की धारा 106(3) के तहत होल्ड कराई गई धनराशि पीड़ित को वापस दिलाई गई। रुपये वापस मिलने पर हरिशंकर राजभर ने बलिया पुलिस और मनियर पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मुकेश यादव, मनोज प्रजापति, आदर्श मिश्रा, सूर्यप्रकाश मौर्या और महिला कांस्टेबल अनामिका सिंह शामिल रहीं।