
नीट (यूजी) पुनः परीक्षा हेतु कार्यपालन दण्डाधिकारी नियुक्त
राष्ट्रीय परीक्षा ऐजेन्सी द्वारा आयोजित नीट (यूजी) पुनः परीक्षा दिनांक 21 जून 2026 रविवार को आयोजन किया जाना है। कलेक्टर भिण्ड द्वारा उपरोक्त परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु परीक्षा केन्द्र एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड के लिए श्री अभिषेक गौतक नायब तहसीलदार वृत्त फूप तथा परीक्षा केन्द्र पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड के लिए श्री देवेन्द्र तोमर नायब तहसीलदार पीपरी की ड्यूटी कार्यपालन दण्डाधिकारी के रूप में लगायी गई है।
अतः कार्यपालिक दण्डाधिकारी परीक्षा केन्द्र में समस्त गतिविधियों पर सतत निगरानी रखेंगे। निर्धारित बैंक से प्रश्नपत्र परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 09:00 बजे केन्द्र अध्यक्ष व पुलिस गार्ड की अभिरक्षा के साथ परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित स्ट्रोंग रूम में पहुंचाना एवं परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व स्ट्रांग रूम से कंट्रोल रूम में शिफ्ट कराना तथा परीक्षा उपरांत सील्ड बॉक्स को सिटी कॉर्डिनेटर के स्ट्रांग रूम में शिफ्ट कराना तथा पिंक बॉक्स को इण्डिया पोस्ट के स्ट्रांग रूम में शिफ्ट कराना सुनिश्चित करेंगे।
उपरोक्त समस्त कार्य पुलिस अभिरक्षा में आपकी निगरानी में किया जावेगा।
परीक्षा केन्द्रों पर समुचित व्यवस्थाओं का जायजा दिनांक 20 जून 2026 को पुलिस दल के साथ निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप में जानकारी देंगे।
उपरोक्त समस्त गतिविधियों से समय-समय पर सूचित करेंगे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind