
70वीं BPSC में नीतू कुमारी का शानदार चयन, BPRO बन बढ़ाया समस्तीपुर का मान।
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी हरपुर पंचायत की बहू श्रीमती नीतू कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अजय कुमार राय की पुत्रवधू एवं अमूल्य कुमार राजा की पत्नी नीतू कुमारी की सफलता को लेकर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी एवं आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार यादव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नीतू की उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
नीतू कुमारी ने न केवल अपने परिवार बल्कि दक्षिणी हरपुर पंचायत, पूसा प्रखंड और पूरे समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सकारात्मक सोच का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान की उम्मीद जताई है।
#BPSC70 #NeetuKumari #BPRO #SuccessStory #Samastipur #Pusa #DakshiniHarpur #BiharNews #WomenEmpowerment #BPSCResult #InspiringWomen #Education #StreamBihar #BiharSuccess #YouthInspiration #SamastipurNews #BreakingNews #BiharGovernment #PanchayatiRaj #ProudMoment