बाँदा रोटी बैंक ने जरूरतमंदों तक पहुँचाया लगभग 60 लोगों का भोजन
दिनांक 13 सितंबर 2026 को श्री उमेश पाण्डे जी की सूचना पर उनके भाई के तेरहवीं कार्यक्रम में सिटी गार्डन मैरिज हॉल, कालूकुआँ, बाँदा से बचा हुआ लगभग 60 लोगों का भोजन बाँदा रोटी बैंक टीम को प्राप्त हुआ।
इस भोजन को बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन एवं शमशाद ने प्राप्त कर जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाया।
🙏 बाँदा रोटी बैंक टीम श्री उमेश पाण्डे जी का हृदय से आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने भोजन को व्यर्थ जाने से बचाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद में अपना अमूल्य योगदान दिया।
आप भी सेवा अभियान का हिस्सा बनें।
यदि आप बाँदा रोटी बैंक के माध्यम से भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता देकर जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं, तो संपर्क करें:
📞 9451988451
📞 8318456975
आपका छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है।
Banda, Banda | Sep 15, 2026