यमुनानगर के रादौर क्षेत्र के गांव छोटाबांस की डेहा बस्ती में करनाल CIA टीम पर हुए पथराव और एनडीपीएस आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रवीना के रूप में हुई है, जोकि नशा तस्करी के आरोपी की भांजी लगती है।पुलिस आरोपी महिला को निशानदेही के लिए लेकर वारदात स्थल पर लेकर पहुंची, जहां वह हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आई। उसने कहा कि उससे गलती हो गई है, आज के बाद से ऐसा नहीं करेंगे। आरोपी महिला ने बताया कि उसके मामा को पुलिस से छुडवाने के लिए उसके सारे परिजन साथ थे।
रादौर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस लगातार बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन अधिकांश संदिग्ध अपने घरों पर ताले लगाकर फरार बताए जा रहे हैं।
#HaryanaNews #HVN24 #radour #yamunanagarnews