
पूजा कुमारी सैंडी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राज्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी
शिमला:-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवगठित मीडिया विभाग में पूजा कुमारी सैंडी को राज्य प्रवक्ता (State Spokesperson) नियुक्त किया है। इस संबंध में AICC के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग की ओर से 14 सितंबर 2026 को नियुक्ति सूची जारी की गई।
पूजा कुमारी सैंडी की नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जनता तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है।
नवनियुक्त राज्य प्रवक्ता पूजा कुमारी सैंडी ने इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का विश्वास एवं आशीर्वाद देने के लिए आभार व्यक्त किया।