हरिद्वार के सराय ग्राम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान की पानी की टंकी में बड़ी संख्या में सांप के बच्चे दिखाई दिए। परिवार के लोगों ने जब टंकी के अंदर देखा तो वहां दर्जनों सांप के बच्चे घूमते नजर आए, जिससे घर में दहशत का माहौल बन गया।
अचानक इतनी बड़ी संख्या में सांप दिखाई देने से परिवार के सदस्य घबरा गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने एक साथ इतने सांप पहले कभी नहीं देखे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करने की तैयारी में जुट गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
#JanwaniExpress #Haridwar #SaraiVillage #SnakeRescue #BreakingNews #UttarakhandNews #HindiNews #NewsUpdate #TrendingNews #Wildlife #ForestDepartment #IndiaNews #LatestNews #ViralNews #HaridwarNews