
*चुराह के बोंदेडी PHC में गर्भवती और बुजुर्ग महिलाओं को मिली बैठने की सुविधा, Greenko ने दान किया फर्नीचर*
चुराह उपमंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बोंदेडी में उपचार के लिए आने वाली गर्भवती, बुजुर्ग महिलाओं और अन्य मरीजों को अब बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी। *जानकारी के अनुसार अस्पताल में बैठने की उचित व्यवस्था न होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेषकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को घंटों खड़े रहना पड़ता था।*
*मरीजों की इस समस्या को देखते हुए Greenko कंपनी ने अपने सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत PHC बोंदेडी को स्टील बेंच और कुर्सियां दान की हैं*। इस फर्नीचर से अस्पताल के प्रतीक्षालय में मरीजों और तीमारदारों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था हो गई है। इसके अलावा PHC में मरीजों की चिकित्सा जांच, उन्हें बैठाने अथवा लेटाने तथा एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में भी सुविधा मिलेगी। डिस्पेंसरी और मेडिकल रूम में फर्नीचर उपलब्ध होने से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि Greenko कंपनी द्वारा क्षेत्र में लगातार सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष भी कंपनी ने स्थानीय स्कूल के लिए 50 बेंच दान किए थे। इस नेक पहल पर PHC बोंदेडी के प्रभारी व स्टाफ, संबंधित तीन पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने Greenko कंपनी का आभार व्यक्त किया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कंपनी का यह सहयोग अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य माहौल बनाने और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। विभाग ने स्थानीय समुदाय की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की सराहना की।
Chamba, Chamba | Oct 2, 2026