
# नवगठित भारी नगर ग्राम पंचायत की पहली सरपंच बनीं सरोज भारी, उपसरपंच पद पर देवाराम मेघवाल
धनारी कलां। हतुड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत भारी नगर में सरपंच पद पर सरोज बजरंग भारी ने भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वह नवगठित ग्राम पंचायत की पहली महिला सरपंच बनी हैं। वहीं उपसरपंच पद पर देवाराम मेघवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सरोज भारी पूर्व में धनारी कलां ग्राम पंचायत की सरपंच रह चुकी हैं। वह युवा उद्योगपति एवं भामाशाह बजरंग लाल भारी की पत्नी हैं। उनकी जीत पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भामाशाह बजरंग लाल भारी ने भारी नगर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। भारी नगर के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए पहुंचे सभी गणमान्य लोगों का भी आभार जताया।
जीत की बधाई देने वालों में भाजपा किसान मोर्चा के पनाराम भारी, युवा भाजपा नेता हुकमाराम जाखड़, ओमाराम गोदारा, किशोर सिंह भारी, निंबाराम भारी, बेलदेव राम गोदारा, राकेश बावड़ी, भंवर सिंह जाखड़, पुखराज जाखड़, जितेंद्र गोदारा, रामनिवास माली, नगाराम भारी, पूर्व सैनिक भोमाराम गोदारा, शक्ताराम मेघवाल, मुकनाराम गोरछिया, धर्माराम जाखड़, जगदीशपुरी, चिमाराम भारी, रविन्द्र गोदारा, मुकाराम गोरछिया, खियाराम गोदारा, लुणाराम बावरी, जगदीश गहलोत, केसाराम जांगू, गणेश जांगू, भानाराम गोदारा, विकास सारस्वत, निसार खत्री, रमजान सैयद, शोकीन सैयद, निसार सैयद, कालू पुरी गोस्वामी, विजयपुरी, राजूराम जांगू, पुनाराम भारी, महेंद्र भारी, भूराराम प्रजापत एवं प्रेम गहलोत सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।