पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गोंडा से मुरादाबाद मंडल के लिए वाया सीतापुर पहली ‘अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन का सफल संचालन किया गया। तीन मालगाड़ियों को जोड़कर तैयार इस ट्रेन में 129 वैगन और 3 इंजन लगाए गए हैं। गोंडा ROH डिपो द्वारा तैयार ट्रेन के संचालन से एक ही ट्रिप में अधिक माल ढुलाई, समय व ईंधन की बचत और रेलवे की परिवहन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
#अवधमहाशक्ति #FreightTrain #Gonda #GondaNews #NortheastRailway #LucknowDivision #IndianRailways #RailwayNews #GondaROH #UPNews