चंडीगढ़ प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन और लोकल ऑफिस बंद होने के कारण ओला (ANI टेक्नोलॉजीज) का एग्रीगेटर लाइसेंस 6 महीने के लिए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
यह कार्रवाई ड्राइवर कल्याण नियमों का पालन न करने और चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन मोटर व्हीकल्स एग्रीगेटर्स रूल्स, 2025 के तहत नोटिस का जवाब न देने के कारण की गई है। ट्राईसिटी में अब ओला की टैक्सी, ऑटो और बाइकों की सेवाएं प्रतिबंधित हैं और नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों को जब्त किया जा सकता है।
#hvn24 #chandigarhnews