
अम्बाला मीडिया | खबरें ही खबरें
रविवार, 13 सितंबर 2026
अंबाला • हरियाणा • देश • विदेश
1.अंबाला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रोहित जैन
वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित जैन पांचवीं बार जिला बार एसोसिएशन, अंबाला के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
2. अंबाला छावनी में स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज का विस्तार
सदर क्षेत्र के बाद अब अंबाला छावनी के शेष क्षेत्रों में स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज एकता विहार चौक से कार्य का शुभारंभ करेंगे।
3.अंबाला रेंज में 54 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति
IG अंबाला रेंज पंकज नैन ने 27 ASI को SI तथा 27 हेड कांस्टेबल/ईएचसी को EASI पद पर पदोन्नत किया। इससे पुलिसकर्मियों में उत्साह बढ़ा।
4.हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद 36 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। कई मांगों पर सहमति बनी।
5. अंबाला में मौसम का बदला मिजाज
आज अंबाला में हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
6.हरियाणा-दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट
18 सितंबर तक कई स्थानों पर बादल, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
7. PM मोदी–जिनपिंग की महत्वपूर्ण मुलाकात
BRICS सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने पर चर्चा की।
8. BRICS के साझा बयान में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
आतंकवाद, टेरर फंडिंग और आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर जोर।
9= 6 साल बाद भारत-चीन सीधी उड़ान सेवा बहाल होने की दिशा में बड़ा कदम
दोनों देशों के संबंधों में सुधार के बीच सीधी हवाई सेवा को फिर शुरू किया जा रहा है।
10. BRICS में भारत की अध्यक्षता की प्राथमिकताएं
प्रधानमंत्री मोदी ने मानवता, लोगों की जरूरतों, नवाचार और सतत विकास को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
11. कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई
आतंकी नेटवर्क के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी।
12.डोडा में पाकिस्तानी आतंकी का शव बरामद
शव के पास से M4 राइफल बरामद होने की भी सूचना।
13. कई राज्यों में बाढ़ और बारिश का असर
उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश से कई इलाके प्रभावित।
14. बेंगलुरु में बाल मजदूरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने सैकड़ों बच्चों को मजदूरी से मुक्त कराया और कई मामलों में FIR दर्ज की।
15. दिल्ली में नए वोटर आवेदनों की संख्या 2.56 लाख पार
30 सितंबर तक दावे-आपत्तिया
Ambala, Ambala | Sep 13, 2026