#दाउदपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना हर्षपुरा
निवासी प्रभु सिंह के घर की है। बताया जाता है कि शनिवार देर रात अज्ञात चोर घर में घुस गए और नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह करीब सात बजे जब परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पीड़ित परिवार ने तत्काल दाउदपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरी गई संपत्ति का आकलन कराने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। #Daudpur #ekma #saran #chapra #Manjhi #दाउदपुर #vairalpost #vairalphoto #𝙈𝙖𝙣𝙟𝙝𝙞