बहराइच मोतीपुर पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
बहराइच पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान थाना मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध युवक को दबोचा।
अभियुक्त: मनीराम थापा (उम्र 23 वर्ष), निवासी- जिला बाँके, नेपाल।
बरामदगी: 25 ग्राम अवैध स्मैक।
कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया।
पुलिस टीम
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन और मोतीपुर थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल यादव व टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।