रेवाड़ी में घर में ब्लास्ट, 4 लोग झुलसे:शीशे-दरवाजे टूटकर दूर गिरे; पड़ोसी बोले- बम फटने जैसी आवाज आई
रेवाड़ी के हंस नगर स्थित एक घर में रविवार शाम जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 4 लोग झुलस गए हैं, जिनमें एक युवती की हालत गंभीर है। घर में लगे शीशे और दरवाजे भी टूट गए। बताया गया है कि प्रेस करते हुए धमाका हुआ।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंचीं। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सभी घायलों को रोहतक, गुरुग्राम और दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्लास्ट किस चीज में हुआ। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है। पड़ोसियों का कहना है कि आवाज बम फटने जैसी थी।
Rewari, Rewari | Jul 6, 2026