लगातार बारिश ने छीना सिर से छत, घर ढहने से परिवार बेघर
लगातार जारी मूसलाधार बारिश से सोनुआ प्रखंड बालजोड़ी पंचायत के नुवागांव स्थित एक ग्रामीण बबलू कालिंदी व बसंत कालिंदी के कच्चा मकान ढह गया. जिससे उनके सामने सर छिपाने की समस्या खड़ी हो गयी है. जानकारी के मुताबिक रविवार रात को बबल कालिंदी व बसंत कालिंदी के परिवार के लोग घर में सो रहे थे. तभी मूसलाधार बारिश से घर का छप्पर धीरे-धीरे गिरने लगा. घटना में दोनों परिवार के लोग भाग कर जान बचाई. घर ढहने से घर में रखे अनाज व सामानों को नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद दोनों परिवार के सामने अब सर छिपाने की समस्या आ खड़ी हुई है. परिवार के लोगों के पड़ोसियों द्वारा मदद की गई है. दोनों पीड़ित परिवार के लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.