Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

नव नियुक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत से मिले भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं, सफल कार्यकाल की कामना की शिमला। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने हिमाचल प्रदेश के नव नियुक्त मुख्य सचिव श्री कमलेश कुमार पंत से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर कर्ण नंदा ने कहा कि श्री कमलेश कुमार पंत एक अनुभवी, कुशल एवं प्रशासनिक दृष्टि से दक्ष अधिकारी हैं। उनके व्यापक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ प्रदेश को अवश्य मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में प्रशासन और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनेगा। कर्ण नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विकास की नई संभावनाओं की ओर अग्रसर है और ऐसे समय में एक अनुभवी अधिकारी के रूप में मुख्य सचिव की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री पंत के नेतृत्व में प्रदेश प्रशासन सुशासन, विकास और जनहित के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री कमलेश कुमार पंत को नई जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं सफलता प्राप्त हो तथा उनका कार्यकाल प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए यादगार सिद्ध हो। इस दौरान कर्ण नंदा ने नव नियुक्त मुख्य सचिव को उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Dharmpur, Mandi | Jun 2, 2026

MORE NEWS