जमुई के खैरा की बेटी संजना कुमारी ने शानदार उपलब्धि हासिल की है।
पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंडर-18 नेशनल यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के जेवलिन थ्रो में संजना ने स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उनका चयन आगामी अंडर-18 नेशनल यूथ एथलेटिक्स जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन पंजाब में होगा।खैरा हाई स्कूल के मैदान में प्रशिक्षक अरुण कुमार मोदी के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास ने संजना को यह मुकाम दिलाया।
संजना की इस उपलब्धि से जमुई का नाम रोशन हुआ है।
#SanjanaKumari #Jamui #Khaira #javelinthrow
Jamui, Jamui | Aug 16, 2026