
#महोबा - “प्रशासन आपके द्वार” पहल के अंतर्गत आम जन की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई आज उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ के द्वारा ग्राम पंचायत पुरवा पनवाड़ी में जनचौपाल आयोजित की गई। जनचौपाल में JE (RES) ग्राम सचिव, लेखपाल, कोटेदार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। मौके पर प्राप्त समस्याओं की सुनवाई कर, परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जन चौपाल में -
🔹 ग्रामवासियों द्वारा मुख्य रूप से ग्राम के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति की समस्या से अवगत कराया गया । उक्त समस्या के त्वरित एवं स्थायी समाधान हेतु अधिशासी अभियंता, जल निगम (जल जीवन मिशन) को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
🔹 ग्राम में विद्युत आपूर्ति से संबंधित एक ट्रांसफार्मर (DP) खराब होने की समस्या बताई गई।उक्त के संबंध में SDO विद्युत को आवश्यक कार्यवाही कर समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
🔹 चौपाल के दौरान ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि अत्यधिक वर्षा के कारण ग्राम का मार्ग खराब हो जाता। उक्त समस्या को संज्ञान में लेते हुए,मौके पर मार्ग का निरीक्षण किया गया। आवश्यक कार्यवाही कर प्रकरण में उचित समाधान कराने हेतु,ग्रामवासियों को आश्वस्त किया गया।
🔹ग्राम में सर्वे/निरीक्षण के दौरान 18 ऐसे पात्र ग्रामीण पाए गए, जिन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। उक्त के संबंध में ग्राम पंचायत सचिव एवं समाज कल्याण विभाग के संबंधित कार्मिक को निर्देशित किया गया कि ग्राम में कैंप आयोजित कर पात्र ग्रामीणों के आवेदन/समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण कराते हुए उन्हें पात्रतानुसार पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाए।
🔹ग्राम से संबंधित धारा 116 के अंतर्गत तीन वाद लंबित पाए गए। उक्त प्रकरणों में मौके पर जाकर संबंधित भूमि का निरीक्षण कर, संबंधित पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित होने पर आगामी एक सप्ताह के भीतर तीनों प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
#mahoba #news #panwadi #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Sep 10, 2026