नागपुर के सोनेगांव थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने, अश्विल वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसके बाद धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कलमेश्वर निवासी अय्याज ताज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार किया है, जबकि तामिया मध्य प्रदेश निवासी हजरत मौलाना फरार है। मौलाना की तलाश में नागपुर पुलिस तामिया पहुंची हुई है। पीड़िता का पति सेना में कार्यरत है। वह किसी दूसरे शहर में तैनात है। पीड़िता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में आरोपी ने उसे प्लॉट खरीदने के बहाने संपर्क कर नागपुर के होटल में बुलाया था। फरियादी ने पुलिस थाने में कहा कि आरोपी ने नशीला पदार्थ मिलाकर जूस पिलाया, बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर वीडियो और फोटो बना लिए।
#Nagpur #maharashtra