#बालाघाट
जिला विकास समन्वय एवं जिला मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक 01 अक्टूबर को आयोजित
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 01 अक्टूबर 2026 गुरुवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, बालाघाट में आयोजित की जाएगी। बैठक सांसद श्रीमती भारती पारधी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
बैठक में जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन/सेतु), खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, दूर संचार विभाग की योजनाओं पर चर्चा एवं समीक्षा प्रस्तावित है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और योजनाओं की प्रगति, समस्याओं एवं समाधान पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करेंगे। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री तनुश्री मीणा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minprdd