बांदा रेलवे स्टेशन पर पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बांदा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा #शिवराज ने भारी पुलिस बल के साथ बांदा रेलवे स्टेशन परिसर में पैदल गश्त की। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की चेकिंग की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
#UPPolice #BandaPolice #बांदा #RailwayStation
Banda, Banda | Sep 11, 2026