
सेक्टर 2, 3 और 30 की समस्याओं को लेकर एस्टेट ऑफिसर से मिले आरडब्ल्यूए पदाधिकारी
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 2, सेक्टर 3 और सेक्टर 30 की समस्याओं को लेकर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 30 के प्रधान डॉ. केवल कृष्ण, तेजपाल सिंह, देवेंद्र अग्रवाल, सेक्टर 2 के प्रधान धर्मपाल सिंह, सुनील बक्शी, डॉ विमल चौहान, रणधीर सैनी ने एचएसवीपी विभाग के एस्टेट ऑफिसर आशीष कुमार एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग एचएसवीपी ऑफिस में की।
इस अवसर पर डॉ. केवल कृष्ण ने विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक एस्टेट ऑफिसर के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सेक्टरों में सफाई, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, सी सी टीवी कैमरे, जल निकासी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता है। प्रतिनिधिमंडल ने इन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी एस्टेट ऑफिसर को सौंपा।
डॉ. केवल कृष्ण ने कहा कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 30 की ओर से एस्टेट ऑफिसर आशीष कुमार को सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके समाधान के लिए सकारात्मक पहल करना सराहनीय है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सेक्टर 2, 3 और 30 के निवासियों की सुविधाओं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भविष्य में भी संबंधित विभागों के समक्ष समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाता रहेगा।