
#प्रयागराज: सिविल लाइंस में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, काली फिल्म लगी गाड़ियों के चालान!
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार 11 नवंबर 2026 भिंड बुधवार खबर अपडेट!*
#प्रयागराज। सिविल लाइंस क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने काली फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। बढ़ी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की।
#जांच के दौरान कई चार पहिया वाहनों में प्रतिबंधित काली फिल्म लगी पाई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई और
#नियमानुसार चालान किया। अधिकारियों का कहना है कि काली फिल्म से अंदर की गतिविधि दिखाई नहीं देती, जिससे सुरक्षा में खतरा रहता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद काली फिल्म पूरी तरह प्रतिबंधित है।
#ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, त्योहारों के दौरान बाजारों में जाम न लगे और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे, इसलिए यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वे अपनी गाड़ियों से काली फिल्म तुरंत हटा लें, अन्यथा आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
#अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और त्योहारों में सहयोग करें।
#trafficpolice #civilline #LocalNews #Prayagraj #charpaiya #kalilinux #film