
5 हजार के इनामी अपराधी मो० अब्दुल्ला गिरफ्तार, बनगांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता..
सहरसा, 4 जून: सहरसा पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बनगांव थाना पुलिस ने ₹5,000 के इनामी अपराधी मो० अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 3 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर बनगांव थाना कांड संख्या 142/2025 के नामजद अभियुक्त एवं ₹5,000 के इनामी अपराधी मो० अब्दुल्ला के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। बनगांव थाना पुलिस, सशस्त्र बल और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो० अब्दुल्ला, पिता- मो० व्याम उर्फ हाविब, निवासी- नौलखा, थाना- बनगांव, जिला- सहरसा के रूप में हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मो० अब्दुल्ला पर बनगांव थाना कांड संख्या 142/2025 के अलावा सोनवर्षा कचहरी थाना कांड संख्या 1450/2024 में भी मामला दर्ज है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित था। छापेमारी दल में बनगांव थाना के थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, पुलिस अवर निरीक्षक टिंकल शर्मा, सशस्त्र बल एवं एसटीएफ की टीम शामिल रही। सहरसा पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।