अवैध हथियार लेकर पार्क में बैठे आरोपी सहित दो काबू
देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार
: चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टीम ने अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपियों मोहल्ला रामबास के लोकेश व दीपांशु को गिरफ्तार किया है।
जांचकर्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि लोकेश के पास अवैध हथियार है और वह अभी सुभाष पार्क में बैठा हुआ है। पुलिस ने रेड मारकर उसे काबू कर लिया। उसके कब्जे से 1 अवैध देशी कट्टा व 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उपरोक्त अवैध हथियार उसे मोहल्ला रामबांस के दीपांशु ने उपलब्ध कराया था। तत्पश्चात पुलिस ने दीपांशु को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Rewari, Rewari | Aug 19, 2026