Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

बटाने नदी स्थित पुल के समीप 14 जून से प्रारंभ होगा डायवर्सन निर्माण कार्य The silence media news जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार बटाने नदी स्थित पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य कल दिनांक 14 जून 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। यह निर्णय आमजन की सुरक्षा, संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। गौरतलब है कि कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, औरंगाबाद द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-139 (पुराना एनएच-98) के कि.मी.-141 पर अवस्थित बटाने पुल की तकनीकी जांच एवं पथ निरीक्षण के क्रम में सूचित किया गया था कि 225 मीटर लंबाई वाले उक्त पुल की वर्तमान स्थिति यथोचित नहीं पाई गई थी। उक्त परिस्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से बटाने पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रोक लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुल से केवल हल्के वाहनों के परिचालन की अनुमति प्रदान की गई तथा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की गई। आवागमन को सुचारु, सुरक्षित एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से पुल के समीप डायवर्सन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त कार्य हेतु कुल 4 करोड़ 56 लाख रुपये की निविदा स्वीकृत की गई है। प्रस्तावित योजना के अनुसार अगले दो माह के भीतर डायवर्सन निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डायवर्सन निर्माण कार्य की समीक्षा एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु एनएचएआई के कार्यपालक अभियंता द्वारा संबंधित संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) के साथ स्थल निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि निर्माण अवधि के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें, जिससे कार्य समय पर पूर्ण हो सके तथा आवागमन सुरक्षित एवं व्यवस्थित बना रहे। #thesilencemedianews #औरंगाबाद #aurangabad #abhilashasharmaias #NH139 #kutumba

Obra, Aurangabad | Jun 13, 2026