नेपाल के फेवा झील में डूबने से चिचौरा के युवक की मौत
कोंच प्रखंड के चिचौरा गांव निवासी 28 वर्षीय रोहित शर्मा की नेपाल के पोखरा स्थित प्रसिद्ध फेवा झील में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि रोहित अपने दोस्तों के साथ नेपाल घूमने गया था और ताल बाराही मंदिर में दर्शन के बाद झील में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही चिचौरा, कोंच और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में मातम का माहौल है।