जन्मदिन पर छात्रा ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
खिजरसराय (गया)। मध्य विद्यालय केनी, खिजरसराय में कक्षा 7 की छात्रा संध्या कुमारी के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के इको क्लब के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों से जोड़ना एक प्रेरणादायक पहल है। इससे बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा सामाजिक जिम्मेदारी का विकास होता है।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने छात्रा संध्या कुमारी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Khizirsarai, Gaya | Jul 11, 2026