अंकेश मीणा की अधूरी कहानी: एक 'अटक' हुए क्लेम को कैसे मिला 'न्याय' का साथ! ⚖️
₹1,000 के प्रीमियम पर ली गई ₹20 लाख की पर्सनल एक्सीडेंट पॉलिसी, और फिर एक दुखद सड़क दुर्घटना। दौसा के गिर्राज के बेटे अंकेश मीणा की जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौ,त हो गई। गमगीन परिवार पर मुसीबत तब और भारी पड़ गई, जब SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने कागजी कमियों (MLC रिपोर्ट, एफआईआर, ड्राइविंग लाइसेंस) का बहाना बनाकर क्लेम पूरी तरह खारिज कर दिया।
लेकिन लोक अदालत बनी उम्मीद की किरण! 🕊️
दौसा की स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष राजेश चंद्र गुप्ता और सदस्य सुरेश कुमार गोयल व पूनम शर्मा की समझाइश से आखिरकार कंपनी मान गई।
फैसला: बीमा कंपनी अब 1 माह के भीतर पीड़ित परिवार को ₹19.50 लाख का भुगतान करेगी।
#JusticeForAnkesh #AnkeshMeena #DausaNews #LokAdalat #JagatTakNews