
सार्वजनिक गणेश पूजा समिति तीनपहाड़ का गठन
तीनपहाड़। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, तीनपहाड़ की ओर से रविवार को हनुमान मंदिर परिसर में लक्ष्मी नारायण यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण सर्वसम्मति बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी गणेश पूजा के आयोजन एवं अगले वर्ष के संभावित खर्च को लेकर विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई। उपस्थित सदस्यों ने पूजा के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया। इसमें मनोज यादव को अध्यक्ष, जीतू यादव को सचिव तथा हर्षवर्धन दत्ता,विवेक दत्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नई समिति के सदस्यों ने पूजा आयोजन को आपसी सहयोग, पारदर्शिता और सामूहिक सहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में गौतम पंडित, शंभू भगत, राजू ठाकुर, बिट्टू सिंह, हिमांशु सेन, अनुज कुमार, आनंद तुरी, उत्तम दास सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी गणेश पूजा को लेकर सभी ने मिल-जुलकर कार्य करने और आयोजन को भव्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।