मध्यप्रदेश के सागर में मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक के पास माल से लदा एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर अचानक बंद हो गया. इसी दौरान ट्रेन आने की स्थिति बन रही थी. खतरा भांपते हुए मौके पर मौजूद मध्य प्रदेश पुलिस के QRF जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और ट्रक को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी पर पहुंचा दिया. जवानों की तत्परता और बहादुरी से महज कुछ मिनटों में ट्रैक खाली हो गया और संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.