5 जून को "विश्व पर्यावरण दिवस" पर पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित होंगे
---
आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर प्रत्येक विकास खण्ड एवं नगरीय निकायों में 'एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पौधरोपण अभियान में पीपल, आम, बरगद, नीम आदि के वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का नोडल विभाग पर्यावरण विभाग रहेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय विकास एवं आवास, वन विभाग, उद्यानिकी विभाग इस वृक्षारोपण अभियान को क्रियान्वित करेंगे। इस अभियान से स्कूल, कॉलेजों एवं सामाजिक संगठनों को जोड़कर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Environment, Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Urban Development & Housing MP
#khandwa